लीड) पारंपरिक हथियार लाठी को भूले नहीं : नर्मिला

लीड) पारंपरिक हथियार लाठी को भूले नहीं : निर्मला 5बीएचयू-1-मंच पर उपस्थित अतिथि, 2-मुकाबले में शामिल खिलाड़ी.फ्लैग-चेहल्लुम के मौके पर लाठी प्रतियोगिता का आयोजन.भदानीनगर. चेहल्लुम के मौके पर नौजवान कमेटी, लपंगा बस्ती के तत्वावधान में करबला मैदान लपंगा में लाठी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया. प्रतियोगिता में लोहरदगा, खेतको बोकारो, हुवाग, चूल्हाबेड़ा, डोकाबेड़ा, […]

लीड) पारंपरिक हथियार लाठी को भूले नहीं : निर्मला 5बीएचयू-1-मंच पर उपस्थित अतिथि, 2-मुकाबले में शामिल खिलाड़ी.फ्लैग-चेहल्लुम के मौके पर लाठी प्रतियोगिता का आयोजन.भदानीनगर. चेहल्लुम के मौके पर नौजवान कमेटी, लपंगा बस्ती के तत्वावधान में करबला मैदान लपंगा में लाठी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया. प्रतियोगिता में लोहरदगा, खेतको बोकारो, हुवाग, चूल्हाबेड़ा, डोकाबेड़ा, पछाड़ी, चैनगड़ा, हेहल आदि नौ अखाड़े की टीम शामिल हुई. मौके पर टीम के खिलाड़ियों ने लाठी, भाला, फरसा, तलवार, सलामी, बाना, ढाल आदि से जुड़े करतब दिखाये. मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक निर्मला देवी ने कहा कि लाठी एक जमाने में पारंपरिक हथियार हुआ करती थी. लोग इसे आत्मरक्षार्थ इस्तेमाल करते थे. लेकिन अब इसे लोग भूलने लगे हैं. राजद नेता रमेश प्रसाद यादव ने कहा कि लाठी को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की जरूरत है. मौके पर अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, शहजादा अनवर, रामफल बेदिया, अंजु देवी, सलाउद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया जगदीश बेदिया, बालेश्वर बेदिया, कलाम, आजाद अंसारी, सुनील सिंह, संगीता देवी, दिलीप दांगी आदि उपस्थित थे. मंच संचालन शमीद अंसारी व ताहिर हुसैन ने किया. आयोजन को सफल बनाने में संयोजक इमरान अंसारी, जिया (डिस्को), हाजी कलीम, डॉ फैयाज, शाहबान, इकरामुल, अंसारुल, मंजूर हुसैन, कलाम, अकबर, अलीमुद्दीन, रशीद, रइश आलम, नइश, अजीज, ऐनुल, सुल्तान, साबिर, हारुण, सफीउद्दीन, कलीम, नूर आलम, इश्तियाक, जाकिर, रियाज, असगर, जिलानी, आलम, मुनीर, जमाल, सज्जाद, असगर अली, यूनुस राय, कलाम, सगीर हुसैन, अनीश आलम, गुलाम रसूल, मुबारक अंसारी, सैफुल्लाह खालिद, नियाज अहमद, फूलदार अंसारी, आशिक, बाबू, जैनूल, जमशेद, इमरान, जाहिद, शाहिद, मोइन, सोनू, मोबिन, शोएब, जावेद, वसीम, दिलदार, तबरेज, एहसान आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >