पारसोतिया में लगा 100 केवीए का ट्रांसफारमर

पारसोतिया में लगा 100 केवीए का ट्रांसफारमररामगढ़. चट्टी बाजार के निकट स्थित पारसोतियो के रामनगर में शनिवार को 100 केवीए का ट्रांसफारमर लगाया गया. ट्रांसफारमर का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि वार्ड नंबर चार के मुखिया कैलाश मुंडा ने फीता काट कर किया. ट्रांसफारमर के उदघाटन समारोह में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. […]

पारसोतिया में लगा 100 केवीए का ट्रांसफारमररामगढ़. चट्टी बाजार के निकट स्थित पारसोतियो के रामनगर में शनिवार को 100 केवीए का ट्रांसफारमर लगाया गया. ट्रांसफारमर का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि वार्ड नंबर चार के मुखिया कैलाश मुंडा ने फीता काट कर किया. ट्रांसफारमर के उदघाटन समारोह में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. समारोह के मुख्य अतिथि कैलाश मुंडा ने रामनगर के सभी निवासियों को उनकी हर परेशानियों को दूर करने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि वे छावनी परिषद ही नहीं, बल्कि सरकार द्वारा मिलने वाली सभी लाभकारी योजनाओं को उन तक पहुचाने में सदैव तत्पर रहेंगे. मौके पर संजीत कुमार, विक्की चंद्रवंशी, भरत राम, नरेश राम, सुनिल राम, मनोज सोनी, बैजनाथ प्रजापति, प्रमोद कुमार, दिलीप राम, महेन्द्र प्रजापति, मुबारक, बसंत कुमार दास, ललीता देवी, चंदा देवी, कुंती देवी, गीता देवी, ध्यानु महतो, संजय महातो, मुंशी प्रसाद सिन्हा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >