संवेदक संघ ने जीएम को सौंपा मांग पत्र

संवेदक संघ ने जीएम को सौंपा मांग पत्र फोटो फाइल : 4 चितरपुर डी महाप्रबंधक से बातचीत करते ठेकेदार संघरजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट संवेदक संघ के अध्यक्ष ज्योतिंद्र कुमार चौधरी व सचिव जगदीश महतो के नेतृत्व में महाप्रबंधक आइसी मेहता को मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र में कायाकल्प योजनाओं को स्थानीय स्तर पर छोटे आकार […]

संवेदक संघ ने जीएम को सौंपा मांग पत्र फोटो फाइल : 4 चितरपुर डी महाप्रबंधक से बातचीत करते ठेकेदार संघरजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट संवेदक संघ के अध्यक्ष ज्योतिंद्र कुमार चौधरी व सचिव जगदीश महतो के नेतृत्व में महाप्रबंधक आइसी मेहता को मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र में कायाकल्प योजनाओं को स्थानीय स्तर पर छोटे आकार में कराने, इ टेंडरिंग की सीमा दस लाख से ऊपर करने, संवेदक संघ के कार्यालय के लिए आवास आवंटन करने आदि की मांग रखी गयी. इस पर महाप्रबंधक ने विचार करने का आश्वासन दिया. उधर, अध्यक्ष ज्योतिंद्र चौधरी ने कहा कि अगर प्रबंधन संवेदक संघ की मांगों को नहीं मानेगा, तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर देवेंद्र राय, सफी उल्लाह, गोपाल चौधरी, संतोष कुमार, आबिद उल्लाह, नरेंद्र कुमार सिंह, आरएन सिंह, रंजीत कुमार महतो, कुलदीप सिंह, लवजीत चौबे, केदारनाथ महतो, मुकेश कुमार सिन्हा, भोलानाथ महतो, चितरंजन चौधरी, नरेंद्र कुमार, भूषण चौबे आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >