बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामात : उपायुक्त

बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामात : उपायुक्तजिला के बॉर्डर व नक्सली इलाकों में पुलिस चला रही है अभियान : एसपी 4 आर डी-पत्रकार सम्मेलन में उपायुक्त, एसपी व अन्य अधिकारी.रामगढ़. पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पांच दिसंबर को जिले के मांडू प्रखंड में मतदान होगा. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. […]

बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामात : उपायुक्तजिला के बॉर्डर व नक्सली इलाकों में पुलिस चला रही है अभियान : एसपी 4 आर डी-पत्रकार सम्मेलन में उपायुक्त, एसपी व अन्य अधिकारी.रामगढ़. पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पांच दिसंबर को जिले के मांडू प्रखंड में मतदान होगा. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बातें उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन में कही. अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. मतदान कर्मियों को कलस्टर पर भेज दिया गया है.426 बूथ पर पड़ेगा वोट मांडू प्रखंड के 36 पंचायत में कुल 426 बूथ बनाये गये हैं. इन बूथों पर कुल एक लाख 40 हजार 387 मतदाता पांच दिसंबर को मतदान करेंगे. इनमें से 64 हजार 660 महिला व 75 हजार 727 पुरुष मतदाता हैं. मांडू प्रखंड से जिला परिषद के चार पद के लिए 40 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं मुखिया के 36 पद के लिए 244, पंचायत समिति सदस्य के 43 पद के लिए 197 तथा वार्ड सदस्य के 426 पद के लिए कुल 671 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगा. 68 बूथ हैं अति संवेदनशीलएसपी ने बताया कि मांडू प्रखंड में 68 बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया गया है जबकि संवेदनशील बूथों की संख्या 49 है. जिसमें हजारीबाग पुलिस नियंत्रित क्षेत्र के 33 बूथ अति संवेदनशील हैं. हजारीबाग पुलिस प्रशासन द्वारा 59 बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने बताया कि जिले के बॉर्डर व नक्सली क्षेत्रों में रामगढ़, बोकारो व हजारीबाग जिले की पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रही है. सूचना के लिए कंट्रोल रूमसमाहरणालय सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. उपायुक्त ने अनुरोध किया है कि अगर कहीं कोई गड़बड़ी या परेशानी हो, तो लोग फोन नंबर 06553-261531, 261532, 261533, 261534 व 261535 पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >