महिला से 50 हजार रुपये की छिनतई

कुजू : रांची रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार उचक्के एक महिला से 50 हजार नकद सहित कई कागजात छीन कर चलते बने. भुक्तभोगी महिला मरार निवासी सुनैना देवी (पति कृष्णा सिंह) रामगढ़ स्टेट बैंक शाखा से पैसे की निकासी कर बेटी सुष्मिता कुमारी के साथ टेंपो से घर लौट […]

कुजू : रांची रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार उचक्के एक महिला से 50 हजार नकद सहित कई कागजात छीन कर चलते बने. भुक्तभोगी महिला मरार निवासी सुनैना देवी (पति कृष्णा सिंह) रामगढ़ स्टेट बैंक शाखा से पैसे की निकासी कर बेटी सुष्मिता कुमारी के साथ टेंपो से घर लौट रही थी.जैसे ही वह मरार शाखा के समीप उतरी उचक्के रुपये का थैला छीन कर फरार हो गये.
मोटरसाइकिल की चोरी: कुजू. नया बाजारटांड़ साप्ताहिक बाजार से गुरुवार को मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी. कुजू बस्ती निवासी ओमप्रकाश अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच01एएफ/2482) साप्ताहिक बाजार में खड़ा कर सब्जी लेने गया था. वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >