लीड) चुनाव को लेकर डीसी व एसपी ने दिये प्रशक्षिण

लीड) चुनाव को लेकर डीसी व एसपी ने दिये प्रशिक्षण सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था होगी फोटो फाइल 3आर-आई-प्रशिक्षण देते अधिकारी, 3आर-जे-प्रशिक्षण प्राप्त करते सेक्टर मैजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी.रामगढ़. पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पांच दिसंबर को मांडू प्रखंड में के 42 पंचायतों में मतदान होना है. इसकी तैयारी को लेकर […]

लीड) चुनाव को लेकर डीसी व एसपी ने दिये प्रशिक्षण सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था होगी फोटो फाइल 3आर-आई-प्रशिक्षण देते अधिकारी, 3आर-जे-प्रशिक्षण प्राप्त करते सेक्टर मैजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी.रामगढ़. पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पांच दिसंबर को मांडू प्रखंड में के 42 पंचायतों में मतदान होना है. इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को रामगढ़ प्रखंड के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रट व पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन के अलावा अन्य पदाधिकारियों द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियाें को निर्देश दिया कि जिले में दो चरणों के मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से पूर्ण कराये गये हैं. तीसरे चरण के मतदान के दौरान किसी तरह के कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए सेक्टर मैजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी प्रशासनिक दृष्टिकोण से जो भी कारगर कदम होगा, वह उठा सकते हैं. एसपी ने कहा कि सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जा रही है. किसी तरह की गड़बड़ी होने पर गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निबटा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >