पति पर प्रताड़ना का आरोप

पति पर प्रताड़ना का आरोप रजरप्पा थाना में मामला दर्ज रजरप्पा. रजरप्पा थाना क्षेत्र के सांडी निवासी संजु देवी ने रजरप्पा थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि उसके पति दीपक ने दहेज की खातिर प्रताड़ित किया है. नहीं देने पर उसने दूसरी शादी कर ली. आवेदन में कहा गया है कि […]

पति पर प्रताड़ना का आरोप रजरप्पा थाना में मामला दर्ज रजरप्पा. रजरप्पा थाना क्षेत्र के सांडी निवासी संजु देवी ने रजरप्पा थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि उसके पति दीपक ने दहेज की खातिर प्रताड़ित किया है. नहीं देने पर उसने दूसरी शादी कर ली. आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2006 में दीपक के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ मेरी शादी हुई थी. मेरे पिता द्वारा दान दहेज एवं दो लाख 35 हजार रुपये नकद दिये गये थे. इस बीच पति ने पांच वर्ष तक ठीक से रखा. इस बीच दो बच्चे भी हुए. बच्चे के जन्म के बाद पुन: मेरे पति ने मायके से 50 हजार की राशि लाने को कहा. नहीं देने पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दिया जाने लगा. दूसरी शादी करने की धमकी भी दी गयी. इस बीच 17 फरवरी 2015 को सांडी गांव में एक पंचायत भी हुई. लेकिन मेरे पति पंचायत से उठ कर चले गये. फिर तीन अगस्त 2015 को पति ने रानी (रजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी) के साथ रांची में कोर्ट मैरेज कर लिया. पीड़िता ने कहा है कि रानी कुमारी के साथ मेरे पति रह रहे हैं. उधर, रानी कुमारी, उमा शंकर चौधरी व धर्मेंद्र चौधरी द्वारा धमकी दी जा रही है. कहा जा रहा है कि कोई मुकदमा किया गया, तो जान से मार देंगे. पुलिस मामले की जांच -पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >