सीसीएल मुख्यालय का घेराव छह को

सीसीएल मुख्यालय का घेराव छह कोफोटो 2गिद्दी5-बैठक में उपस्थित ठेका मजदूर व अन्य गिद्दी(हजारीबाग). ठेका मजदूरों को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) ने गिद्दी में बैठक की. इसकी अध्यक्षता गौतम बनर्जी ने की. संचालन वसीम अकरम ने किया. बैठक में बीसीकेयू के वरिष्ठ केंद्रीय नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि हाईपावर कमेटी के फैसले […]

सीसीएल मुख्यालय का घेराव छह कोफोटो 2गिद्दी5-बैठक में उपस्थित ठेका मजदूर व अन्य गिद्दी(हजारीबाग). ठेका मजदूरों को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) ने गिद्दी में बैठक की. इसकी अध्यक्षता गौतम बनर्जी ने की. संचालन वसीम अकरम ने किया. बैठक में बीसीकेयू के वरिष्ठ केंद्रीय नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि हाईपावर कमेटी के फैसले को सीसीएल के कोयला क्षेत्रों में लागू नहीं किया जा रहा है. सीसाीएल में ठेका मजदूरों के बलबूते कोयला उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों की मांगों को लेकर छह नवबंर को सीसीएल मुख्यालय, रांची का घेराव किया जायेगा. ठेका मजदूरों से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गयी. बैठक में मजदूर नेता कामेश्वर सिंह, सैनाथ गंझू ने ठेका मजदूरों से गोलबंद होने की अपील की. बैठक में शंभू कुमार, उमेश प्रसाद, अशोक राम, अरविंद साव, मो अख्तर, शिवनाथ करमाली, बिरजू तुरी, प्रेमचंद महली, टिंकू, आश्रम गंझू, अजीज अंसारी, सुरेश करमाली, मेघनाथ गंझू, गुलजार अंसारी, विनोद करमाली, मुश्ताक अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, चोला राम, राजेश करमाली, बिजेंद्र मिंज, सुदामा कुमार, महेंद्र कुमार, बिगा करमाली, नरेश, संजय, श्यामलाल, राजेंद्र मांझी, जीतन बेदिया, ललन, मनोज, लालचंद बेदिया, मुंशी महली, रामू, प्रेमचंद, रामविलास महतो, रवि कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >