पर्यवेक्षक ने स्क्रूटनी का किया निरीक्षण

पर्यवेक्षक ने स्क्रूटनी का किया निरीक्षण 85 मुखिया प्रत्याशियों का नामांकन वैध फोटो फाइल : 2 चितरपुर बी प्रखंड कार्यालय पहुंचे ऑब्जर्वर चितरपुर. चितरपुर प्रखंड कार्यालय में स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया गया है. यहां 85 मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था. सभी वैध पाये गये. कार्यपालक दंडाधिकारी मोनिका ने बताया कि प्रखंड की […]

पर्यवेक्षक ने स्क्रूटनी का किया निरीक्षण 85 मुखिया प्रत्याशियों का नामांकन वैध फोटो फाइल : 2 चितरपुर बी प्रखंड कार्यालय पहुंचे ऑब्जर्वर चितरपुर. चितरपुर प्रखंड कार्यालय में स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया गया है. यहां 85 मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था. सभी वैध पाये गये. कार्यपालक दंडाधिकारी मोनिका ने बताया कि प्रखंड की 13 पंचायतों में 85 मुखिया उम्मीदवार ने नामांकन किया था. सभी सही है. बीडीओ विकास तिर्की ने बताया कि यहां 256 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है. इसमें एक का नामांकन रद्द हुआ है. कई वार्ड सदस्य निर्विरोध भी चुने गये. उधर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने को लेकर सामान्य पर्यवेक्षक बिंदू माधव प्रसाद सिंह व व्यय पर्यवेक्षक सुभाष जयपुरियार चितरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. उन्होंने स्क्रूटनी कार्य का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा -निर्देश भी दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >