सुख-दुख का साथी हो, ईमानदार हो

सुख-दुख का साथी हो, ईमानदार होकैसा हो हमारा प्रत्याशी पर चितरपुर के लोगों ने अपनी राय जाहिर कीफोटो फाइल : 1 चितरपुर एन – डॉ मुकेश कुमार फोटो फाइल : 1 चितरपुर ओ – कृतिवास साहु फोटो फाइल : 1 चितरपुर पी – प्रहलाद महतो फोटो फाइल : 1 चितरपुर क्यू- कृष्ण मुरारी चौधरी फोटो […]

सुख-दुख का साथी हो, ईमानदार होकैसा हो हमारा प्रत्याशी पर चितरपुर के लोगों ने अपनी राय जाहिर कीफोटो फाइल : 1 चितरपुर एन – डॉ मुकेश कुमार फोटो फाइल : 1 चितरपुर ओ – कृतिवास साहु फोटो फाइल : 1 चितरपुर पी – प्रहलाद महतो फोटो फाइल : 1 चितरपुर क्यू- कृष्ण मुरारी चौधरी फोटो फाइल : 1 चितरपुर आर – दीपक गुप्ताचितरपुर. पंचायत चुनाव को लेकर चितरपुर प्रखंड के लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. लोगों ने कहा है कि- हमारा जन प्रतिनिधि स्वच्छ छवि का हो और ईमानदार हो. लोगों का कहना है कि प्रत्याशी पांच वर्ष के बाद चुनाव में आते हैं और कई तरह के वादे करते हैं. लेकिन वादों पर अमल नहीं किया जाता है. प्रत्याशी इसका ख्याल रखें. इस संदर्भ में डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि- हमारा प्रत्याशी स्वच्छ व ईमानदार छवि का हो, ताकि जनता में भी एक अच्छा संदेश जाये. वह जनता के लिए कार्य करे. कृतिवास साहू ने कहा कि इस क्षेत्र से जो भी जनप्रतिनिधि जीत हासिल करे, वह जनता की सेवा करे और लोगों के सुख- दुख में शामिल रहे. प्रहलाद महतो ने कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि हो, वह ईमानदार छवि का हो और पैसे के बल पर चुनाव न लड़े. जनता का पसंदीदा प्रत्याशी बने. कृष्ण मुरारी चौधरी ने कहा कि – हमारा जनप्रतिनिधि शिक्षित – स्वच्छ व ईमानदार हो. जनप्रतिनिधि समाज के लिए कार्य करे. न कि अपने लिए. दीपक गुप्ता ने कहा कि – हमारा जनप्रतिनिधि जीत के बाद विचौलियों के माध्यम से काम न होने दे. स्वयं जनता से जुड़ कर समस्याओं का समाधान करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >