अंजु ने जनसंपर्क किया भदानीनगर. जिला परिषद संख्या आठ से बारीडीह पंचायत के दाड़ी गांव निवासी बालेश्वर बेदिया की पत्नी अंजु देवी तीन नवंबर को अपना परचा दाखिल करेंगी. अंजु ने कहा कि यहां की जनता ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारते हुए क्षेत्र के विकास की जिम्मेवारी सौंपी है. जीत के बाद जवाहर नगर, देवरिया, चिकोर, पाली, सांकी, बारीडीह, लपंगा, चोरधरा, दुर्गी, पीरी, कंडेर पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास किया जायेगा. अंजु देवी ने परिषद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क अभियान भी चलाया.
अंजु ने जनसंपर्क किया
अंजु ने जनसंपर्क किया भदानीनगर. जिला परिषद संख्या आठ से बारीडीह पंचायत के दाड़ी गांव निवासी बालेश्वर बेदिया की पत्नी अंजु देवी तीन नवंबर को अपना परचा दाखिल करेंगी. अंजु ने कहा कि यहां की जनता ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारते हुए क्षेत्र के विकास की जिम्मेवारी सौंपी है. जीत के बाद जवाहर नगर, […]
