सम्मानित हुए अवकाश प्राप्त कर्मी फोटो -1 घाटो -3 सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ अवकाश प्राप्त टिस्कोकर्मी घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन से अवकाश प्राप्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में डिवीजन के प्रशासनिक भवन सभागार में शनिवार की शाम सपत्नीक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सह डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया ने अवकाश प्राप्त कर्मचारियों व उनकी पत्नी को उपहार देकर सम्मानित किया. मौके पर श्री रजोरिया ने अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके व उनकी पत्नी की दीर्घायु होने की कामना की. विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद व सचिव शंभु शरण प्रसाद सिंह ने भी अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के खुशहाल जीवन के लिए कई सुझाव दिये. स्वागत भाषण हेड एचआरएम यशवंत पांडेय, संचालन वरीय प्रबंधक एचआरएम व धन्यवाद ज्ञापन बीबी राय ने किया. इस अवसर पर चीफ सीबी पीके ढल, एसके सेठ, महात्तम प्रसाद, राजेंद्र कुमार, पीएस झा प्रदीप कुमार मिश्रा, बबन सिंह, आरके पाल आदि उपस्थित थे.
सम्मानित हुए अवकाश प्राप्त कर्मी
सम्मानित हुए अवकाश प्राप्त कर्मी फोटो -1 घाटो -3 सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ अवकाश प्राप्त टिस्कोकर्मी घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन से अवकाश प्राप्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में डिवीजन के प्रशासनिक भवन सभागार में शनिवार की शाम सपत्नीक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सह […]
