पालू पिपरीटोला में नहीं हुआ विकास फोटो फाइल 1पीटीआर-इ में सड़क की स्थिति दिखाते ग्रामीणपतरातू. प्रखंड की पालू पंचायत अंतर्गत पिपरीटोला में ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है. उनका कहना है कि गांव की अनदेखी की गयी है. सांसद, विधायक समेत मुखिया ने भी गांव के विकास पर ध्यान नहीं दिया. गांव में सड़कों की हालत दयनीय है. सड़क की स्थिति पैदल चलने लायक भी नहीं है. गांव की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधियों ने सार्थक पहल नहीं की. जिससे गांव का समुचित विकास नहीं हो सका है. इस कारण ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि वे अपने गांव से मुखिया प्रत्याशी को खड़ा करेंगे. जिससे गांव की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो सके. मौके पर कौलेश्वर मुंडा, फूलचंद महतो, घनश्याम महतो, मोहन महतो, विनोद महतो, बारिक खान, अब्बास खान, बैजनाथ महतो, दिलीप महतो, श्रवण महतो, मुकुंद महतो, ईश्वर ठाकुर, लालजी महतो, बिरजू महतो, परबतिया देवी, फूलो देवी, सरिता देवी, भगीया देवी, आरती, सरिता, संध्या, जयमुनी देवी आदि उपस्थित थे.
पालू पिपरीटोला में नहीं हुआ विकास
पालू पिपरीटोला में नहीं हुआ विकास फोटो फाइल 1पीटीआर-इ में सड़क की स्थिति दिखाते ग्रामीणपतरातू. प्रखंड की पालू पंचायत अंतर्गत पिपरीटोला में ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है. उनका कहना है कि गांव की अनदेखी की गयी है. सांसद, विधायक समेत मुखिया ने भी गांव के विकास पर ध्यान नहीं दिया. गांव में सड़कों की […]
