वनवासियों की नैसर्गिक प्रतिभा उभारना लक्षयजिला स्तरीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 31आर-एच-दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रायें.रामगढ़. छावनी फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजन वनवासी कल्याण केंद्र रांची द्वारा किया गया था.कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नानूराम गोयल व संचालन जनजातीय हित रक्षा प्रमुख चंदेश्वर मुंडा ने किया. मुख्य रूप से प्रांतीय महामंत्री मोहन सिंह मुंडा, प्रांतीय सह संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, विभाग संगठन मंत्री तुलसी कुमार महतो, एकल विद्यालय योजना प्रमुख नंदा बड़ाइक उपस्थित थे. चंद्रेश्वर मुंडा ने कहा कि वर्तमान में देश के 334 जिला, 1222 प्रखंड व 12580 स्थानों पर शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक स्वावलंबन एवं संस्कार के कार्य वनवासियों में चलाये जा रहे हैं. वनवासियों में स्वभाविक रूप से शारीरिक क्षमता होती है. देश की 10 करोड़ की आबादी वाले वनवासी समाज की नैसर्गिक प्रतिभा को प्रशिक्षित कर राष्ट्र सेवा की ओर ले जाना है. इसी को लेकर 1987 में एकलव्य खेलकूद प्रकल्प की शुरुआत की गयी थी. जिससे पूरे देश में 2118 नियमित खेल केंद्र का संचालन हो रहा है. मुख्य वक्ता सत्येंद्र सिंह ने कहा कि वनवासी केंद्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वनवासी क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष पर किया जाता है. जिसमें गांव, प्रखंड, जिला व प्रांत स्तर पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं. इस बार 27 से 31 दिसंबर तक सातवां राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन खेलगांव (रांची) में किया जा रहा है. इसमें देश स्तर से तीन हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. शनिवार को जिला स्तरीय खेलकूद में दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिता हुई. मौके पर जिला संगठन मंत्री महेश साहू, महावीर प्रसाद बरेलिया, हरि महतो, सीताराम, कैलाशचंद्र साह, मुंशी मांझी आदि ने सहयोग किया. प्रतिभागियों को मेडल आदिति अग्रवाल द्वारा दिया गया. धन्यवाद ज्ञापन सूर्यदेव नारायण कर्ण ने किया.
वनवासियों की नैसर्गिक प्रतिभा उभारना लक्षय
वनवासियों की नैसर्गिक प्रतिभा उभारना लक्षयजिला स्तरीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 31आर-एच-दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रायें.रामगढ़. छावनी फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजन वनवासी कल्याण केंद्र रांची द्वारा किया गया था.कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नानूराम गोयल व संचालन जनजातीय हित रक्षा प्रमुख चंदेश्वर मुंडा ने किया. मुख्य रूप […]
