पटेल जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई31 कुजू ई: प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि.बलसगरा. सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर एसबी पटेल सह केएम इंटर कॉलेज बलसगरा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं के लिए कई तरह के खेलकूद आयोजन किया गया. लड़कियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें टाइगर गर्ल विजेता तथा सुपर गर्ल उप विजेता रही. रिंकू कुमारी को मैन ऑफ द मैच बनाया गया. वहीं लड़कों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जज्बा ग्रुप विजेता तथा क्रांति ग्रुप उप विजेता रहे. जबकि योगेंद्र कुमार मैन ऑफ द मैच रहा. प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद का आयोजन किया गया. सभी सफल प्रतिभागियों को प्राचार्य गिरधारी महतो व समाजसेवी मंगलदेव महतो द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्राचार्य श्री महतो ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी है. इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. मौके पर प्रो प्रदीप कुमार, देवनारायण राम, पटेल बिहारी, नागेश्वर कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो, महावीर राम, मनोज कुमार, दुबेश्वर प्रसाद, राज कुमार महतो, मोहनी कुमारी, काजल कुमारी, शमा प्रवीण शामिल थे.
पटेल जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई
पटेल जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई31 कुजू ई: प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि.बलसगरा. सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर एसबी पटेल सह केएम इंटर कॉलेज बलसगरा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं के लिए कई तरह के खेलकूद […]
