रामगढ़. रजरप्पा पुलिस ने चितरपुर में हुए हंगामे के आठ आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया. यहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें हजारीबाग जेल भेज दिया गया. जेल भेजे गये लोगों में जाहिद अनवर, पप्पू रजक, मो शाहिद, मोहसिन आलम, नौशाद अनवर, गौरीशंकर महतो, ज्योति कुमार व नटराज कुमार शामिल हैं.
दो हाइवा पकड़ाये
बरकाकाना. रामगढ़ आरटीओ ने शुक्रवार को बरकाकाना क्षेत्र से कोयला लदे दो हाइवा डंपरों को पकड़ा. दोनों डंपरों को बरकाकाना ओपी के हवाले कर दिया गया.
