करवा चौथ धूमधाम से मना पत्नियों ने पतियों की दीर्घायु होने की कामना की 30बीएचयू-5-पूजा करती व्रती महिलाएं.भदानीनगर. बंगला कुआं भुरकुंडा स्थित स्थित पुष्पा देवी के आवास में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया. मौके पर पत्नियों ने अहले सुबह सरगी खा कर करवा चौथ का व्रत रखा. दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को माता रानी का पाठ किया. रात में चांद को देख कर सभी ने व्रत तोड़ा. पत्नियों ने पतियों की दीर्घायु होने की कामना की. रात्रि में पत्नियों ने गंगा मइया मइया में जब तक ये पानी रहे, मोरे सजना तेरी जिंदगानी रहे, दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे जैसे कई गीत पतियों के सम्मान में गाया. पूजा के मौके पर पुष्पा देवी, वीणा देवी, गुड़िया देवी, सिमरन देवी, प्रिया देवी, संगीता देवी, बबीता देवी, ममता देवी, मूर्ति देवी आदि उपस्थित थीं.
करवा चौथ धूमधाम से मना
करवा चौथ धूमधाम से मना पत्नियों ने पतियों की दीर्घायु होने की कामना की 30बीएचयू-5-पूजा करती व्रती महिलाएं.भदानीनगर. बंगला कुआं भुरकुंडा स्थित स्थित पुष्पा देवी के आवास में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया. मौके पर पत्नियों ने अहले सुबह सरगी खा कर करवा चौथ का व्रत रखा. दिन भर व्रत रखने के बाद शाम […]
