दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल गोला. गोला – रजरप्पा पथ के कुसूमडीह के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गया. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि बंदा बारुडीह निवासी मंगरा सिंह, परमेश्वर महतो व महेंद्र महतो मोटरसाइकिल से गोला जा रहे थे. इस […]

दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल गोला. गोला – रजरप्पा पथ के कुसूमडीह के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गया. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि बंदा बारुडीह निवासी मंगरा सिंह, परमेश्वर महतो व महेंद्र महतो मोटरसाइकिल से गोला जा रहे थे. इस बीच मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी. इसमें सवार तीनों घायल हो गये. मंगरा सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही उनकी माैत हो गयी. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. उधर, मंगरा की माैत के बाद परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >