कोल इंडिया का स्थापना दिवस एक को

कोल इंडिया का स्थापना दिवस एक को बंटेगा प्रमोशन लेटर.उरीमारी. कोल इंडिया का स्थापना दिवस सयाल स्थित जीएम कार्यालय में एक नवंबर को मनाया जायेगा. मौके पर महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन करेंगे. कॉरपोरेट गीत भी प्रस्तुत किया जायेगा. इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा. बताया गया कि प्रक्षेत्र के भुरकुंडा, […]

कोल इंडिया का स्थापना दिवस एक को बंटेगा प्रमोशन लेटर.उरीमारी. कोल इंडिया का स्थापना दिवस सयाल स्थित जीएम कार्यालय में एक नवंबर को मनाया जायेगा. मौके पर महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन करेंगे. कॉरपोरेट गीत भी प्रस्तुत किया जायेगा. इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा. बताया गया कि प्रक्षेत्र के भुरकुंडा, सौंदा डी, सेंट्रल सौंदा, उरीमारी, सयाल, बिरसा, उरीमारी यूजी, आरडब्ल्यूएस भुरकुंडा समेत सभी यूनिटों के कामगारों के बीच प्रमोशन लेटर का वितरण किया जायेगा. बताया गया कि लगभग तीन सौ कामगारों को प्रमोशन लेटर दिया जाना है. प्रमोशन की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. यह भी बताया कि स्थापना दिवस के दिन कामगारों के बीच मिठाई का वितरण किया जायेगा. सभी परियोजना के कार्यालयों में वहां के परियोजना पदाधिकारी अलग से कार्यक्रम कर झंडोत्तोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >