अपराधियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच रोड़ेबाजी घाटोटांड़.सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के वर्कशॉप में गुरुवार की रात अपराधियोें व सुरक्षाकर्मियों के बीच रोड़ेबाजी हुई. इसमें दो सुरक्षाकर्मियों को चोट लगी है. गश्ती दल के आने के बाद अपराधी भाग गये. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब एक बजे सात आठ की संख्या में लाठी -डंडे से लैस अपराधी झारखंड परियोजना के वर्कशॉप स्टोर में चोरी करने घुसे. इसकी भनक वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को लगी. सुरक्षाकर्मियों ने चोरों को भगाने का प्रयास किया .परंतु अपराधी सुरक्षाकर्मियों पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. सुरक्षाकर्मियों ने भी अपराधियों का डट कर मुकाबला किया. सुरक्षाकर्मियों ने भी रोड़ेबाजी शुरू कर दी. सूचना पाकर सुरक्षा विभाग के प्रभारी परमेश्वर नायक आये. इसके बाद अपराधी भाग गये.
अपराधियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच रोड़ेबाजी
अपराधियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच रोड़ेबाजी घाटोटांड़.सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के वर्कशॉप में गुरुवार की रात अपराधियोें व सुरक्षाकर्मियों के बीच रोड़ेबाजी हुई. इसमें दो सुरक्षाकर्मियों को चोट लगी है. गश्ती दल के आने के बाद अपराधी भाग गये. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब एक बजे सात आठ की संख्या में लाठी […]
