नामांकन को लेकर जाम रहा एनएच 23

नामांकन को लेकर जाम रहा एनएच 23 रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दुलमी, चितरपुर व गोला प्रखंड में शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी. आज से ही रामगढ़ प्रखंड व पतरातू प्रखंड में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई. नामांकन के अंतिम दिन रामगढ़ समाहरणालय में जिप सदस्य के लिए नामांकन करने […]

नामांकन को लेकर जाम रहा एनएच 23 रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दुलमी, चितरपुर व गोला प्रखंड में शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी. आज से ही रामगढ़ प्रखंड व पतरातू प्रखंड में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई. नामांकन के अंतिम दिन रामगढ़ समाहरणालय में जिप सदस्य के लिए नामांकन करने बड़ी संख्या में संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. दो पहिया वाहन व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोग समाहरणालय पहुंचे थे. इससे समाहरणालय के समक्ष एनएच 23 पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी थी. काफी देर बाद यातायात सामान्य हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >