लाभुकों से 10 किमी दूर हुई दुकान भुरकुंडा. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को राशन कार्ड का वितरण क्षेत्र के विभिन्न डीलरों द्वारा किया जा रहा है. लेकिन इसमें कई तरह की अनियमितता सामने आ रही है. पतरातू प्रखंड के पटेल नगर पंचायत के बूथ नंबर 290 में कुल 49 लाभुक हैं. जिनके कार्ड को पतरातू के डीलर राजकुमारी देवी से जोड़ दिया गया है. लाभुकों ने कहा कि हम लोग पटेल नगर में रहते हैं. लेकिन अब 10 किमी दूर पतरातू तेल-राशन लाने जाना पड़ेगा. यह कहीं से भी उचित नहीं है. कहा कि जितने का सामान नहीं लेंगे, उतने से अधिक का किराया-भाड़ा खर्च हो जायेगा. ऐसा ही मामला बूथ नंबर 291, 292 समेत प्रखंड के अन्य बूथों से जुड़े लोगों का भी है. कार्ड में लाभुकों के नाम गड़बड़ होने के अलावा कइयों के नाम तक शामिल नहीं किये गये हैं. जबकि फॉर्म सही ढंग से भरा गया था. लोगों ने इस त्रुटि को दूर करने की मांग अधिकारियों से की है.
लाभुकों से 10 किमी दूर हुई दुकान
लाभुकों से 10 किमी दूर हुई दुकान भुरकुंडा. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को राशन कार्ड का वितरण क्षेत्र के विभिन्न डीलरों द्वारा किया जा रहा है. लेकिन इसमें कई तरह की अनियमितता सामने आ रही है. पतरातू प्रखंड के पटेल नगर पंचायत के बूथ नंबर 290 में कुल 49 लाभुक हैं. जिनके कार्ड […]
