सीओ ने की भूमि व पेंशन मामले की जांच

सीओ ने की भूमि व पेंशन मामले की जांच 29 बीएचयू 10-जांच करते सीओ.बरकाकाना. पतरातू अंचलाधिकारी आरके जायसवाल ने गुरुवार को गैर मजरूआ भूमि व वृद्धा पेंशन के मामले की घुटूवा पहुंच कर जांच की. उन्होंने नये घुटूवा पंचायत भवन के समीप खाता संख्या 77, प्लॉट नंबर 471, कुल रकबा आठ एकड़ 57 डिसमिल जमीन […]

सीओ ने की भूमि व पेंशन मामले की जांच 29 बीएचयू 10-जांच करते सीओ.बरकाकाना. पतरातू अंचलाधिकारी आरके जायसवाल ने गुरुवार को गैर मजरूआ भूमि व वृद्धा पेंशन के मामले की घुटूवा पहुंच कर जांच की. उन्होंने नये घुटूवा पंचायत भवन के समीप खाता संख्या 77, प्लॉट नंबर 471, कुल रकबा आठ एकड़ 57 डिसमिल जमीन की जांच के बाद इस जमीन पर बने घरों को चिह्नित कर तीन-चार दिन में कागजात की जांच करने का आदेश हल्का कर्मचारी को दिया. सीओ ने दुर्गी निवासी कमरुन निशा व मरून निशा द्वारा पेंशन के संबंध में मुख्यमंत्री को लिखी गयी शिकायत की भी जांच की. इस दौरान शेख हमीद, फरीद अंसारी, सत्यनारायण दुबे आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >