बड़कागांव प्रखंड में नामांकन की अंतिम तिथि 12 नवंबर उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड में नामांकन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित की गयी है. नाम वापसी 18 व 19 नवंबर, चुनाव चिह्न का आवंटन 20 नवंबर, मतदान पांच दिसंबर व मतगणना 13 दिसंबर को किया होगा. बड़कागांव में तीन जिप क्षेत्र बनाया गया है. पूर्व में बड़कागांव प्रखंड में दो जिप क्षेत्र थे. उन्हें बढ़ा कर तीन कर दिया गया है. जिप पूर्वी क्षेत्र में कुल आठ पंचायत हैं. इनमें चोपदार बलिया, नयाटांड़, नापो खूर्द, तलसवार, आंगो, पोटंगा, उरीमारी व गरसुल्ला शामिल है. जिप मध्य क्षेत्र में सात पंचायत शामिल हैं. इसमें गोंदलपुरा, बादम, हरली, महुगांईकला, चंदौल, सांढ़, कांड़तरी पंचायत शामिल किया गया है. जिप पश्चिमी क्षेत्र में आठ पंचायत है. जिनमें बड़कागांव मध्य, पूर्वी, पश्चिमी, सिंदूवारी, चेपाकला, दाड़ीकला, सिकरी, सिरमा पंचायत को शामिल किया गया है. बड़कागांव पश्चिमी सीट महिला के लिए आरक्षित है. मध्य सीट सामान्य पुरुष व पूर्वी आदिवासी अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. तीनों जिप क्षेत्रों में पुरुष 46,935, महिला 40466, कुल 87,701 मतदाता हैं.
बड़कागांव प्रखंड में नामांकन की अंतिम तिथि 12 नवंबर
बड़कागांव प्रखंड में नामांकन की अंतिम तिथि 12 नवंबर उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड में नामांकन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित की गयी है. नाम वापसी 18 व 19 नवंबर, चुनाव चिह्न का आवंटन 20 नवंबर, मतदान पांच दिसंबर व मतगणना 13 दिसंबर को किया होगा. बड़कागांव में तीन जिप क्षेत्र बनाया गया है. पूर्व […]
