पोड़ा कोयला लदा वाहन जब्त चालक को भेजा गया जेल कुजू.वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार रात कुजू डायवर्सन के समीप से अवैध पोड़ा कोयला लदा वाहन जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. मामला दर्ज करते हुए उसे रामगढ़ उपकारा भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, वन क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार को गश्ती के दौरान वाहन (जेएच02बी/2842) से अवैध पोड़ा कोयला ले जाने की सूचना मिली थी. अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए छापामारी कर वाहन को जब्त करते हुए चालक चौपारण निवासी प्रदीप राम को गिरफ्तार कर लिया. वाहन पर 20 पोड़ा कोयला लदा है. छापामारी अभियान में कुजू वनपाल प्रभात कुमार सिन्हा, टोंगी वनपाल डोमन राम, वनरक्षी लक्ष्मण प्रजापति व जयनंदन प्रसाद शामिल थे.
पोड़ा कोयला लदा वाहन जब्त
पोड़ा कोयला लदा वाहन जब्त चालक को भेजा गया जेल कुजू.वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार रात कुजू डायवर्सन के समीप से अवैध पोड़ा कोयला लदा वाहन जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. मामला दर्ज करते हुए उसे रामगढ़ उपकारा भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, वन क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार को गश्ती […]
