पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, मामला हुआ शांत
चितरपुर : चितरपुर में बुधवार देर शाम अचानक किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान दोनों गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल भी हुए.
थोड़ी देर के लिए चितरपुर क्षेत्र में भगदड़ मचने की भी सूचना है. बताया जाता है कि झड़प में शामिल लोगों द्वारा एक मोटरसाइकिल को भी जला दिया गया. इसके अलावा लोगों द्वारा चितरपुर गलिया सहित कई जगहों की दुकानों में भी तोड़- फोड़ की गयी. जिससे दुकानों में हजारों रुपये की क्षति की अनुमान है. इसके अलावा दो अन्य मोटरसाइकिलों को भी जलाने की सूचना मिली है. घटना के बाद चितरपुर चट्टी बाजार, बाजार टांड़, काली चौक, रजरप्पा मोड़ सहित सभी जगहों के दुकानदार अपनी – अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. जिससे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया. घटना के बाद चितरपुर में कई तरह की अफवाह भी फैलायी .
उधर घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस चितरपुर पहुंची. इस दरम्यान पुलिस द्वारा चितरपुर में फ्लैग मार्च किये जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में बतायी जाती है. पुलिस द्वारा लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गयी है.
