अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामसभा

अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामसभा कुजू. वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्राम बनवार में ग्रामसभा हुई. सभा की अध्यक्षता तोपा पीओ एके सिंह ने की. संचालन इंटक नेता धनेश्वर मांझी ने किया. इस अवसर पर मांडू सीओ के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व कर्मचारी रामरतन पांडेय मौजूद थे. परियोजना पदाधिकारी ने तोपा खुली […]

अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामसभा कुजू. वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्राम बनवार में ग्रामसभा हुई. सभा की अध्यक्षता तोपा पीओ एके सिंह ने की. संचालन इंटक नेता धनेश्वर मांझी ने किया. इस अवसर पर मांडू सीओ के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व कर्मचारी रामरतन पांडेय मौजूद थे. परियोजना पदाधिकारी ने तोपा खुली खदान के विस्तारीकरण की दिशा में बनवार टोला के 10.59 हेक्टेयर वन भूमि व 26.26 हेक्टेयर गैरमजरूआ भूमि (कुल 36.85 हेक्टेयर) का अनापत्ति प्रमाण पत्र पर सहमति के लिए रैयतों से राय मांगी. उन्होंने कहा कि तोपा खुली खदान के विस्तारीकरण के मार्ग में पड़नेवाले जंगल, झाड़ व वन भूमि के लिए बनवार के रैयतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है. मौके पर अधिकांश रैयतों ने परियोजना के हित में सहयोग करने व अनापत्ति प्रमाण पत्र देने में अपनी सहमति जतायी. पीओ व राजस्व कर्मचारी ने कहा कि सही जमीन, दखल कब्जा व कागजात होने पर सीसीएल द्वारा नौकरी व मुआवजा देने में कोई बाधा नहीं होगी. मौके पर खान प्रबंधक एसके दत्ता, स्टाफ ऑफिसर सर्वे पी कुमार, सर्वेयर रामजी प्रसाद, सेल अधिकारी परशुराम सिंह, रैयत राजेश्वर गंझू, मुखिया महादेव रविदास, ज्योतेंद्र प्रसाद साहू, असगर अली, मो इलियास, जयनंदन करमाली, मुबारक अंसारी, राजकुमार केशरी, बसारत मियां, मो शाहील, महेश रविदास, उमेश रविदास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >