बच्चों के खाते में भेजी जायेगी राशि रामगढ़. राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को सत्र 2015-16 में स्कूल किट प्रदान करना है. किट की राशि सीधे बच्चों के खाते में भेजी जायेगी. साथ ही सर्व शिक्षा अभियान में मिलने वाली राशि को भी अब सीधे बच्चों के खाते में ही भेजना है. विद्यालयों को कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का 15 दिन के भीतर बैंक खाता खुलवा कर खाता नंबर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है. प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए 590 तथा इससे ऊपर की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए 715 रुपये प्रदान किये जायेंगे.
बच्चों के खाते में भेजी जायेगी राशि
बच्चों के खाते में भेजी जायेगी राशि रामगढ़. राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को सत्र 2015-16 में स्कूल किट प्रदान करना है. किट की राशि सीधे बच्चों के खाते में भेजी जायेगी. साथ ही सर्व शिक्षा अभियान में मिलने वाली राशि […]
