रैयतों ने सहयोग का दिया आश्वासन

रैयतों ने सहयोग का दिया आश्वासन27 कुजू एफ : ग्रामसभा में उपस्थितकुजू. वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत मंगलवार को ग्राम बनवार में ग्रामसभा की गयी. अध्यक्षता तोपा पीओ एके सिंह ने की. संचालन इंटक नेता धनेश्वर मांझी ने किया. मौके पर मांडू सीओ के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व कर्मचारी रामरतन पांडेय मौजूद थे. […]

रैयतों ने सहयोग का दिया आश्वासन27 कुजू एफ : ग्रामसभा में उपस्थितकुजू. वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत मंगलवार को ग्राम बनवार में ग्रामसभा की गयी. अध्यक्षता तोपा पीओ एके सिंह ने की. संचालन इंटक नेता धनेश्वर मांझी ने किया. मौके पर मांडू सीओ के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व कर्मचारी रामरतन पांडेय मौजूद थे. परियोजना पदाधिकारी ने तोपा खुली खदान के विस्तारीकरण की दिशा में बनवार टोला के 10.59 हेक्टेयर वन भूमि व 26.26 हेक्टेयर गैर मजरूआ भूमि (कुल 36.85 हेक्टेयर) के अनापत्ति प्रमाण पत्र पर सहमति के लिए रैयतों से राय मांगी. मौके पर उपस्थित अधिकांश रैयतों ने परियोजना के हित में सहयोग करने व अनापत्ति प्रमाण पत्र देने में अपनी सहमति जतायी. पीओ व राजस्व कर्मचारी ने कहा कि सही जमीन, दखल कब्जा व कागजात होने पर सीसीएल द्वारा नौकरी व मुआवजा देने में कोई बाधा नहीं होगी. मौके पर खान प्रबंधक एसके दत्ता, स्टाफ ऑफिसर सर्वे पी कुमार, सर्वेयर रामजी प्रसाद, सेल अधिकारी परशुराम सिंह, रैयत राजेश्वर गंझू, मुखिया महादेव रविदास, ज्योतेंद्र प्रसाद साहू, असगर अली, मो इलियास, जयनंदन करमाली, मुबारक अंसारी, राज कुमार केसरी, बसारत मियां, मो साहिल, महेश रविदास, उमेश रविदास, मो इसलाम सहित काफी संख्या में रैयत मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >