शास्त्री पाक में दिखेगा चाइना टेंपल

शास्त्री पाक में दिखेगा चाइना टेंपल 16बीएचयू-4-पंडाल का प्रारूप.भुरकुंडा. कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरा पर्व को लेकर पूजा समितियों के द्वारा पंडाल बनाने की तैयारी जोरों से चल रही हैं. जैसे-जैसे दुर्गा पूजा का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक बढ़ रही है. भुरकुंडा कोयलांचल के रिवर साइड के शास्त्री पार्क […]

शास्त्री पाक में दिखेगा चाइना टेंपल 16बीएचयू-4-पंडाल का प्रारूप.भुरकुंडा. कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरा पर्व को लेकर पूजा समितियों के द्वारा पंडाल बनाने की तैयारी जोरों से चल रही हैं. जैसे-जैसे दुर्गा पूजा का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक बढ़ रही है. भुरकुंडा कोयलांचल के रिवर साइड के शास्त्री पार्क में दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष चाइना टेंपल पंडाल बनाया जा रहा है. कारीगरों ने बताया कि इसकी चौड़ाई 40 व लंबाई 55 फीट होगी. पंडाल में बीट द्वारा आकर्षक सजावट की जा रही है. गोल्डेन रंग के कपड़ों का भी प्रयोग सजावट के लिए किया जायेगा. समिति के लोगों ने कहा कि 1 लाख 75 हजार की लागत से पंडाल बनाया जा रहा है. पूजा में समिति के अध्यक्ष सुधीर सिन्हा, सचिव जितेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनीष दास, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, संरक्षक प्रेम सिंह सहित पूजा के सभी सदस्य सक्रिय हैं. दशहरा को लेकर विजय दशमी के दिन पूजा समिति द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम किया जायेगा. कोयलांचल के रिक्रियेशन क्लब भुरकुंडा, बिरसा चौक, शास्त्री पार्क, सौंदा बस्ती, जवाहर नगर, ग्रामीण क्षेत्र के बलकुदरा, भदानीनगर आदि जगहों पर रावण दहन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >