आत्मदाह करने की चेतावनी

गोला : उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाड़ी, कुष्टेगढ़ा में कार्यरत पारा शिक्षक दिनेश कुमार दांगी ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. उन्होंने उपायुक्त को पत्र दिया है. इसमें कहा गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा उन्हें प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा है कि विद्यालय के एक सातवीं […]

गोला : उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाड़ी, कुष्टेगढ़ा में कार्यरत पारा शिक्षक दिनेश कुमार दांगी ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. उन्होंने उपायुक्त को पत्र दिया है. इसमें कहा गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा उन्हें प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा है कि विद्यालय के एक सातवीं कक्षा के छात्र जगदीश बेदिया को इंस्पायर अवार्ड की राशि (पांच हजार) दी गयी थी. राशि नहीं मिलने पर उसके पिता बरतू बेदिया ने कई जगह आवेदन दिया था. इस आलोक में जांच पड़ताल भी हुई थी. उन्होंने डीसी से जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >