कला उत्सव में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा फोटो फाइल 15आर-ई-कला उत्सव में भाग लेने जाती कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रायें.रामगढ़. गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ में चल रहे तीन दिवसीय कला उत्सव में गुरुवार को नृत्य कला व नाट्य कला पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कला उत्सव प्रतियोगिता में सोमवार को रामगढ़ जिला के कुल 25 विद्यालयों के 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. नृत्य कला में विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य, सांस्कृतिक नृत्य व शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुती की गयी. नाट्य कला पर भी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें मांडू व पतरातू प्रखंड की टीमों ने भाग लिया. नाट्य कला की प्रतियोगिता में टीमों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि कला उत्सव का आयोजन झारखंड समेत हमारी भारत की संस्कृती को बचाये रखने के लिए किया गया है. नृत्य कला की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातू, द्वितीय स्थान गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ व तृतीय स्थान श्रमिक उच्च विद्यालय तोपा पिंडरा ने प्राप्त किया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में डीएवी बरकाकाना की नृत्य शिक्षिका पापिया नंदी व शांतनु दास गुप्ता, राधा गोविंद स्कूल के मनोज कुमार पाठक, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातू की डॉ सरिता, संत अन्ना स्कूल के सतीश कुमार व उत्क्रमित उच्च विद्यालय की तजींदर कौर को रखा गया था. कार्यक्रम का संचालन डीइओ कार्यालय की अर्चना कुमारी ने किया. मौके पर प्राचार्य मधुसूदन तिवारी, शिवनाथ मोदी, संगीता रानी, श्वेता कुमारी, सुमित्रा कुमारी, डॉ सुनील कुमार कश्यप, श्याम किशोर महतो, सुशीला कुमारी, संदीप कुमार व योगेंद्र बेदिया आदि माैजूद थे.
कला उत्सव में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
कला उत्सव में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा फोटो फाइल 15आर-ई-कला उत्सव में भाग लेने जाती कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रायें.रामगढ़. गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ में चल रहे तीन दिवसीय कला उत्सव में गुरुवार को नृत्य कला व नाट्य कला पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कला उत्सव प्रतियोगिता में सोमवार को रामगढ़ […]
