बेरोजगारों को प्रशक्षिण देगी पुलिस

बेरोजगारों को प्रशिक्षण देगी पुलिसभुरकुंडा. झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत पुलिस विभाग द्वारा बेरोजगारों को रोजगार का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए भुरकुंडा थाना प्रभारी अतिन कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा. प्रशिक्षणार्थी को खाने व ठहरने की व्यवस्था अपने स्तर से करनी होगी. बताया कि ड्राइवर, वेल्डर, […]

बेरोजगारों को प्रशिक्षण देगी पुलिसभुरकुंडा. झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत पुलिस विभाग द्वारा बेरोजगारों को रोजगार का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए भुरकुंडा थाना प्रभारी अतिन कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा. प्रशिक्षणार्थी को खाने व ठहरने की व्यवस्था अपने स्तर से करनी होगी. बताया कि ड्राइवर, वेल्डर, एसी मेकेनिक, हाउस कीपिंग, योग प्रशिक्षण, वार्ड ब्वॉय समेत कई तरह के रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण दिये जायेंगे. जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र से 50-50 युवाओं का चयन किया जायेगा. एससी एसटी को प्राथमिकता दी जायेगी. प्रशिक्षण जिला मुख्यालय में दिया जायेगा. प्रशिक्षण प्राप्त करने को इच्छुक युवा भुरकुंडा थाना से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >