विजयी उम्मीदवार को सम्मानित किया गया चुनाव समिति ने आभार व्यक्त किया फोटो फाइल 14आर-पत्रकार सम्मेलन में चुनाव समिति के अध्यक्ष व सदस्य गण.रामगढ़. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान पद के लिए मंगलवार को चुनाव संपन्न हो गया. चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर आज बुधवार को चुनाव समिति ने प्रत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया. चुनाव समिति के अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह होरा व समिति के अन्य सदस्यों ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी का आभार प्रकट किया. चुनाव समिति के अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह होरा ने दोनों उम्मीदवारों, व साध संगत का शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया. प्रशासन का भी आभार सहयोग के लिए प्रदान किया. पत्रकार सम्मेलन में चुनाव समिति के अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह होरा, सरदार परमजीत सिंह चमन, सरदार नगेंद्र पाल सिंह गुजराल, सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार मनवीर सिंह गुजराल व सरदार मंजीत सिंह मौजूद थे. चुनाव समिति ने प्रमाण पत्र प्रदान किया : बुधवार को गुरुद्वारा के सुबह के दीवान में नव निर्वाचित प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी को चुनाव समिति ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. रामगढ़ गुरुद्वारा के ग्रंथी सरदार गुरजीत सिंह ने सरदार रमिंदर सिंह गांधी को सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया. एक नयी पहल की शुरुआत करते हुए पराजित उम्मीदवार सरदार बलजीत सिंह बेदी ने भी विजयी उम्मीदवार सरदार रमिंदर सिंह गांधी को सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया.
विजयी उम्मीदवार को सम्मानित किया गया
विजयी उम्मीदवार को सम्मानित किया गया चुनाव समिति ने आभार व्यक्त किया फोटो फाइल 14आर-पत्रकार सम्मेलन में चुनाव समिति के अध्यक्ष व सदस्य गण.रामगढ़. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान पद के लिए मंगलवार को चुनाव संपन्न हो गया. चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर आज बुधवार को चुनाव समिति ने प्रत्रकार सम्मेलन का आयोजन […]
