अपराधियों ने बालू कांटा घर में फायरिंग की

पतरातू. पतरातू मेन रोड स्थित खैरा मांझी द्वार के समीप पालू कांटा घर में अज्ञात अपराध कर्मियों ने हवाई फायरिंग की. कांटा घर में मौजूद एक युवक को घायल कर दिया. वहां रखे कंप्यूटर को तोड़ दिया. काम बंद कर देने की धमकी के साथ वहां से निकल गये. पुलिस के अनुसार, तीन बाइक पर […]

पतरातू. पतरातू मेन रोड स्थित खैरा मांझी द्वार के समीप पालू कांटा घर में अज्ञात अपराध कर्मियों ने हवाई फायरिंग की. कांटा घर में मौजूद एक युवक को घायल कर दिया. वहां रखे कंप्यूटर को तोड़ दिया. काम बंद कर देने की धमकी के साथ वहां से निकल गये. पुलिस के अनुसार, तीन बाइक पर सवार छह अपराधकर्मी के कांटा घर आने की बात कही गयी है. यह घटना 13 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे की है.

मिली जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस छह अपराधी मेन रोड स्थित कांटा घर पहुंचे. वहां मौजूद ट्रक के चालक व खलासी को धमकाया और फायरिंग करते हुए कांटा घर के भीतर चले गये. वहां तीन-चार लोग मौजूद थे. उनमें से पतरातू निवासी शमशाद खान को घायल कर दिया. टीपीसी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए बाइक से निकल गये. घटना के बाद कांटा घर बंद है.

घटना की सूचना मिलते ही निकले थाना प्रभारी बालू कांटा घर से अपराधियों के जाते ही लोगों ने पतरातू थाने को सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी सशस्त्र बलों के साथ वहां पहुंचे आैर मामले की छानबीन की. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि कांटा घर में फायरिंग व तोड़-फोड़ की घटना हुई है. इस मामले के पीछे कौन लोग है, इसकी जानकारी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >