फ्लैग-पूजा व मुहर्रम में अफवाह फैलानेवालों पर विशेष नजर हेडिंग-पंडाल में सीसीटीवी व अग्निरोधक यंत्र लगाना अनिवार्य 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजेगा फोटो फाइल 14आरन्ओ- बैठक में उपायुक्त, एसपी व अन्य अधिकारी.रामगढ़. दुर्गा पूजा व मुहर्रम के साथ-साथ पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त ए दोड्डे ने बैठक की. बैठक में एसपी डॉ एम तमिल वाणन भी मौजूद थे. बैठक में सभी थाना प्रभारी, बीडीओ व सीओ को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा के अलावा अग्निरोधक यंत्र की व्यवस्था पूजा कमेटियों से कराने को कहा. अफवाह फैलानेवालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया. नवमी व विजयादशमी की भीड़ को देखते हुए डीटीओ को यातायात व्यवस्था दुुरुस्त करने का कहा गया. छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर रखने काे कहा गया. शराब दुकानों व होटलों में भी जांच के साथ-साथ नजर रहेगी. रात 10 बजे के बाद बैंडबाजा व लाउडस्पीकर के अलावा किसी तरह के जुलूस निकालने पर रोक रहेगी. रावण दहन के दोनों स्थल पर दंडाधिकारी व पर्याप्त मात्रा में पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया. पंचायत चुनाव को लेकर दिशा निर्देश : चुनाव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व एसपी ने संयुक्त बैठक कर अधिकारियों को कई दिशा -निर्देश दिये. डीसी व एसपी ने अधिकारियों से कई जानकारी भी ली.
फ्लैग-पूजा व मुहर्रम में अफवाह फैलानेवालों पर विशेष नजर
फ्लैग-पूजा व मुहर्रम में अफवाह फैलानेवालों पर विशेष नजर हेडिंग-पंडाल में सीसीटीवी व अग्निरोधक यंत्र लगाना अनिवार्य 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजेगा फोटो फाइल 14आरन्ओ- बैठक में उपायुक्त, एसपी व अन्य अधिकारी.रामगढ़. दुर्गा पूजा व मुहर्रम के साथ-साथ पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त […]
