लीड) फ्लैग-मासस ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया

हेडिंग-मांगें पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन : मांझीफोटो 26गिद्दी1-अपनी बातें रखते मासस नेता व अन्यगिद्दी(हजारीबाग).नौ सूत्री मांगों को लेकर मासस ने शुक्रवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुंदरलाल बेदिया ने की. संचालन धनू महतो ने किया. धरनास्थल पर आयोजित सभा में मासस के प्रखंड सचिव आरडी […]

हेडिंग-मांगें पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन : मांझीफोटो 26गिद्दी1-अपनी बातें रखते मासस नेता व अन्यगिद्दी(हजारीबाग).नौ सूत्री मांगों को लेकर मासस ने शुक्रवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुंदरलाल बेदिया ने की. संचालन धनू महतो ने किया. धरनास्थल पर आयोजित सभा में मासस के प्रखंड सचिव आरडी मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी है. उनके हित के लिए सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन धरातल पर दिखायी नहीं देती है. किसानों को समय पर खाद व बीज उपलब्ध नहीं कराया जाता है. उन्होंने सरकार से फसल बीमा को सरल करने की मांग की. उन्होंने बीडीओ से कहा कि एक सप्ताह के अंदर हमारी मांगों पर उचित कदम नहीं उठाया गया, तो पार्टी आंदोलन करेगी. सभा में सैनाथ गंझू, अमृत राणा, उमेश राम, बहादुर बेदिया, मनीष किस्कू, महादेव महली, रामकिशुन मुर्मू, मीना देवी, हरि प्रसाद, रामू सिंह, इसलाम अंसारी, राजकुमार लाल, बैजनाथ महतो आदि ने भी अपनी बातें रखी. सभा के बाद मासस का प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा. धरना स्थल पर मेहीलाल महतो, रवि राणा, रामप्रसाद मांझी, चुरामन महतो, सुनील मांझी, तुलसी दास मांझी, विमली देवी, उगनी देवी, सरिता देवी, विमला देवी, एस देवी, संगीता लकड़ा, कृपा देवी, सीता देवी, गीता देवी, बुधनी देवी, तरवा देवी, धनंजय सिंह, कार्तिक मांझी, अमीन अंसारी, देवनारायण गोप, मंझला मांझी, अशोक उरांव, कालीदास मांझी, एन रजवार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >