मोदी के कार्यक्रम को सफल बनायें : सुनील

भाजपा की बैठक में चतरा के सांसद शामिल हुए कुजू.भाजपा मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह ने शुक्रवार को सांडी स्थित संजय सिन्हा के आवास पर बैठक की. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की. संचालन मनोज गिरी ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा के सांसद सह […]

भाजपा की बैठक में चतरा के सांसद शामिल हुए कुजू.भाजपा मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह ने शुक्रवार को सांडी स्थित संजय सिन्हा के आवास पर बैठक की. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की. संचालन मनोज गिरी ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा के सांसद सह प्रदेश महामंत्री सुनील सिंह उपस्थित थे. बैठक में सांसद सुनील सिंह ने 28 जून को बरही के गोरिया करमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये जा रहे कृषि अनुसंधान केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आग्रह किया. कुमार महेश सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास 27 जून को रामगढ़-पतरातू फोर लेन के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. बैठक में रतन प्रसाद, मनोहर गुप्ता, कपिलदेव महतो, आशुतोष सिंह, लक्ष्मी सिंह, मन्नू महतो, राज कुमार ठाकुर, तरुण गिरी, हेमंत सिंह, संतोष कुमार, अशोक कुमार, सुदामा प्रसाद, पवन कुमार, सूरज शर्मा, रंजीत सिंह, ए श्रीवास्तव, बसंत साहू, सुबोध कुमार, दर्शन शर्मा, लक्ष्मण साव, सुखदेव सोनी, लक्ष्मी पंडा, विनोद सिंह, बिरसा हांसदा, वकील महतो, करुण सिंह, लक्ष्मण प्रजापति, देवकुमार पाठक, रणधीर सिंह, श्रवण सिंह, सुधान सिंह, वासुदेव राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >