ऋण वितरण शीघ्र शुरू करायें

सहकारिता सचिव से मिला प्रतिनिधिमंडल पूर्व सचिव पर गबन करने का लगाया आरोप सदस्यता रद्द करने की मांग की.नयानगर(बरकाकाना). सीसीएल कर्मचारी साख समिति के भंग हो जाने के बाद ऋण वितरण नहीं होने के मामले पर प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता सचिव, रांची से मुलाकात की. इसके बाद बुधवार को कैंटीन भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन […]

सहकारिता सचिव से मिला प्रतिनिधिमंडल पूर्व सचिव पर गबन करने का लगाया आरोप सदस्यता रद्द करने की मांग की.नयानगर(बरकाकाना). सीसीएल कर्मचारी साख समिति के भंग हो जाने के बाद ऋण वितरण नहीं होने के मामले पर प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता सचिव, रांची से मुलाकात की. इसके बाद बुधवार को कैंटीन भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया़ वार्ता में पूर्व कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि समिति के भंग हो जाने के बाद प्रशासक अरविंद कुमार ने चार्ज लिया था. उन्होंने ऋण वितरण की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन कुछ लोगों द्वारा विवाद उत्पन्न करने के कारण ऋण वितरण बंद करना पड़ा. ऋण का वितरण बंद होने से समिति से जुड़े सदस्यों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता सचिव से शीघ्र ऋण वितरण प्रारंभ कराने की मांग की है. हमारी मांग पर सहकारिता सचिव ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है. श्री शर्मा ने बताया कि प्रशासक द्वारा समिति को हैंड ओवर लेने के वक्त उन्हें लगभग सवा लाख रुपये कम दिये गये. श्री शर्मा ने इस पैसे का गबन करने का आरोप समिति के पूर्व सचिव मदन प्रसाद पर लगाया है. मौके पर केके महतो, प्रदीप राम उपस्थित थे.सदस्यता रद्द करने की मांग : सीसीएल कर्मचारी शाख समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष संजय शर्मा व सदस्य कृष्ण कुमार महतो द्वारा निबंधक सहयोग समितियां, रांची से पूर्व सचिव मदन प्रसाद की सदस्यता को रद्द करने की मांग करते हुए आवेदन दिया गया है. सदस्यता रद्द करने के लिए उन्होंने कई कारण बताये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >