दुर्घटना में सीसीएलकर्मी घायल

फोटो 24गिद्दी3-उपचार करते चिकित्सकगिद्दी(हजारीबाग). सड़क दुर्घटना में सीसीएलकर्मी गोवर्धन गंझू गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें गिद्दी अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें नयीसराय रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार सीसीएलकर्मी गोवर्धन गंझू अपनी मोटरसाइकिल से गिद्दी से रैलीगढ़ा पुल की ओर जा रहे थे. इसी बीच डीएवी मोड़ के […]

फोटो 24गिद्दी3-उपचार करते चिकित्सकगिद्दी(हजारीबाग). सड़क दुर्घटना में सीसीएलकर्मी गोवर्धन गंझू गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें गिद्दी अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें नयीसराय रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार सीसीएलकर्मी गोवर्धन गंझू अपनी मोटरसाइकिल से गिद्दी से रैलीगढ़ा पुल की ओर जा रहे थे. इसी बीच डीएवी मोड़ के निकट अज्ञात मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी. इससे वे सड़क पर गिर गये. उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है. गोवर्धन गंझू रैलीगढ़ा परियोजना में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हंै. वे गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ के रहने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >