निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्णय

फोटो 24गिद्दी2-बैठक में उपस्थित किसान मित्रकिसानोें के केसीसी की समीक्षा की गयी गिद्दी(हजारीबाग).किसान मित्रों की बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता बीटीएम राहुल कुमार ने की. इसमें प्रभारी प्रखंड पदाधिकारी खालिद आजिम मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में केसीसी की समीक्षा की गयी. निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्णय लिया […]

फोटो 24गिद्दी2-बैठक में उपस्थित किसान मित्रकिसानोें के केसीसी की समीक्षा की गयी गिद्दी(हजारीबाग).किसान मित्रों की बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता बीटीएम राहुल कुमार ने की. इसमें प्रभारी प्रखंड पदाधिकारी खालिद आजिम मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में केसीसी की समीक्षा की गयी. निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया गया कि प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में प्रदर्शनी के तौर पर छह एकड़ भूमि पर कतार पद्धति से खेती की जायेगी. किसानों को सरकार से खाद, बीज आदि उपलब्ध कराया जायेगा. बैठक में बताया गया कि प्रखंड की दो पंचायतों में श्री विधि से पांच एकड़ भूमि पर खेती की जायेगी. 25 किसानों को श्री विधि की जानकारी दी जायेगी और उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा. बैठक में किसान मित्रों ने बताया गया कि 28 जून को हजारीबाग में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश के किसान मित्र मांग पत्र देंगे. बैठक में किसान तूफानी राम, राजेश बेदिया, राजेश्वर महतो, महेश्वर बेदिया, नरेश बेदिया, सिकंदर महतो, कुंदन करमाली, बालदेव महतो, सकलदेव महतो, रामकिशोर टुडू, चरकू तुरी, कमलनाथ महतो, सुमित दास, सावना मांझी, मुकेश आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >