गिद्दी(हजारीबाग).झारखंड लोकल ठेकेदार संघ की बैठक बुधवार को हुई. इसकी अध्यक्षता बिजून सिंह ने की. बैठक में कहा गया कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा कायाकल्प योजना के तहत करोड़ों का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है. यह योजना स्थानीय ठेकेदार के कार्य अनुभव से बाहर है. इस पर ठेकेदारों ने नाराजगी व्यक्त की. बैठक में प्रबंधन से 15-20 से लेकर 50 लाख रुपये तक ही प्राक्कलन तैयार करने की मांग की. उन्होंने कहा कि स्थानीय ठेकेदार को भी रोजगार का अवसर मिलना चाहिए. बैठक में इसके विरोध में अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक जुलाई को एकदिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक में संघ के सचिव त्रिवेणी प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, देवकांत सिंह, राकेश सिंह, हुकुमनाथ महतो, राधेश्याम सिंह, सीताराम ठाकुर, आशुतोष कुमार सिंह, धनेश्वर महतो, जगदीश महतो, सहदेव प्रजापति, अनिल सिंह, सरयू सिंह, बलराम प्रसाद, प्रीतलाल महतो, मो शमीम आदि उपस्थित थे.
संघ का धरना एक जुलाई को
गिद्दी(हजारीबाग).झारखंड लोकल ठेकेदार संघ की बैठक बुधवार को हुई. इसकी अध्यक्षता बिजून सिंह ने की. बैठक में कहा गया कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा कायाकल्प योजना के तहत करोड़ों का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है. यह योजना स्थानीय ठेकेदार के कार्य अनुभव से बाहर है. इस पर ठेकेदारों ने नाराजगी व्यक्त की. बैठक में प्रबंधन […]
