महिलाओं का विकास आजसू की प्राथमिकता : अमृतलाल

70 महिला समूहों के बीच सामग्री का वितरणफोटो फाइल : 24 चितरपुर सी सामग्री देते अतिथि चितरपुर.आजसू प्रधान कार्यालय, चितरपुर में पार्टी ने बुधवार को सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह आजसू नेता बिहारी चौधरी उपस्थित थे. […]

70 महिला समूहों के बीच सामग्री का वितरणफोटो फाइल : 24 चितरपुर सी सामग्री देते अतिथि चितरपुर.आजसू प्रधान कार्यालय, चितरपुर में पार्टी ने बुधवार को सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह आजसू नेता बिहारी चौधरी उपस्थित थे. अतिथियों ने मारंगमरचा पंचायत के नेहा, प्रीति, विश्वास, संजीवनी, शिव प्रकाश, मां दुर्गा, मानसी सहित 70 महिला समूहों के सदस्यों के बीच पांच कुरसी, एक गैस बत्ती व एक दरी का वितरण किया. मुख्य अतिथि श्री मुंडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के विकास के लिए आजसू पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. विशिष्ट अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि आजसू का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाना है. मौके पर दिवाकर नायक, संतोष महतो, भानुप्रकाश महतो, महेंद्र महतो, सुनील कुमार महतो, तारा प्रसाद, निर्मल महतो, देवंती देवी, लाली देवी, रेखा देवी, संजय कुमार पटेल, अजय पटेल, पियासो देवी, फुलो देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >