हेडिंग-सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा फोटो फाइल : 24 चितरपुर ए, बी बैठक कर निकलते डीआइजी रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट के वीआइपी रेस्ट हाउस में बुधवार को वरीय पुलिस अधिकारियों की विभागीय स्तर पर बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग डीआइजी उपेंद्र सिंह व बोकारो डीआइजी शंभु ठाकुर व सीआरपी डीआइजी विरेंद्र कुमार टोप्पो उपस्थित थे. इस दौरान रामगढ़, हजारीबाग व बोकारो जिला के एसपी व सीआरपी के कमाडेंट सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान वरीय अधिकारियों ने बंद कमरे में बातचीत की. बताया जाता है कि बोकारो व हजारीबाग डीआइजी द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिये गये. मौके पर रामगढ़ एसपी डॉ एम तामिल वाणन, बोकारो एसपी एम विजया लक्ष्मी, हजारीबाग एसपी अखिलेश झा, सीआरपी कमाडेंट संजय कुमार के अलावा एएसपी राजेंद्र कुमार टोप्पो सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे. उधर, रामगढ़ में बंद को लेकर एसपी बैठक छोड़ कर बीच में चले गये. इस संदर्भ में पुलिस अधिकारियों ने बैठक में हुई मंत्रणा की जानकारी पत्रकारों को देने से इनकार किया. इससे पूर्व अधिकारियों ने रजरप्पा मंदिर पहुंच कर मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना की. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. इनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रजरप्पा थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, यूके शर्मा, राजनीति पासवान, विरेंद्र कुजूर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.
लीड) फ्लैग-पुलिस अधिकारियों ने रजरप्पा में की बैठक
हेडिंग-सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा फोटो फाइल : 24 चितरपुर ए, बी बैठक कर निकलते डीआइजी रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट के वीआइपी रेस्ट हाउस में बुधवार को वरीय पुलिस अधिकारियों की विभागीय स्तर पर बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग डीआइजी उपेंद्र सिंह व बोकारो डीआइजी शंभु ठाकुर व सीआरपी डीआइजी विरेंद्र कुमार टोप्पो उपस्थित […]
