पंचायत समिति की तैयारी पर विमर्श

झामुमो जिला समिति की बैठक में कई मुद्दों पर विमर्श फोटो फाइल 23आर-ओ-बैठक में मौजूद झामुमो के नेतागण.रामगढ़. झामुमो जिला समिति की बैठक मंगलवार को थाना चौक स्थित होटल ट्रीट के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने की. संचालन जिला सचिव अनमोल सिंह ने किया. बैठक में संगठन की मजबूती, टाटा […]

झामुमो जिला समिति की बैठक में कई मुद्दों पर विमर्श फोटो फाइल 23आर-ओ-बैठक में मौजूद झामुमो के नेतागण.रामगढ़. झामुमो जिला समिति की बैठक मंगलवार को थाना चौक स्थित होटल ट्रीट के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने की. संचालन जिला सचिव अनमोल सिंह ने किया. बैठक में संगठन की मजबूती, टाटा कंपनी व सीसीएल कंपनी की वादा खिलाफी के विरुद्ध आंदोलन की रणनीति पर विचार -विमर्श किया गया. पंचायत चुनाव की तैयारी पर विचार कर पदवार प्रत्याशी की सूची जिला समिति को सौंपने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 15 दिनों के भीतर प्रखंड समिति का विस्तार कर जिला समिति को जमा करने, जिला समिति की तीन बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने पर सदस्य को जिला समिति से निलंबित करने, 10 दिनों के अंदर सीसीएल व अन्य कंपनियों से लोगों को हक दिलाने के लिए एक दिवसीय धरना देने, 29 जून को पीटीपीएस में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने व पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के नाम एक माह के भीतर सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक को छेदी महतो, भुनेश्वर महतो भुन्नु, महेंद्र मुंडा, मधु साव, महेश ठाकुर, रामचंद्र वर्मा, कुंवर महतो, बालेश्वर महतो, महेंद्र मिस्त्री, जगन्नाथ महतो, खुर्शीद आलम, सालिक अहमद व बरतु करमाली ने संबोधित किया. बैठक में मुरलीधर कोठारी, महेश प्रसाद साहू, मुखेंद्र महतो, किशन राम अकेला, राजेश कुशवाहा, उदय मालाकार, हरिलाल बेदिया, दुर्गाचरण चौधरी, अशोक वर्मा, रमेश कुमार शर्मा, सोना राम मांझी, मो रियाज, मो शरीफ, अरुण कुमार कुशवाहा, मोगा बेदिया, कैलाश महतो, छट्ठू गंझू, दुर्गा प्रसाद महतो, तीरथनाथ महतो, कमलेश पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >