23 गिद्दी 3-विरोध करते ग्रामीण.गिद्दी (हजारीबाग). नवप्राथमिक विद्यालय करमाली टोला बुंडू परिसर में दो कमरे का भवन चार वर्ष से अधूरा पड़ा है. ग्रामीणों ने अधूरे भवन को पूरा कराने की मांग की है. कहा है कि निर्माण कार्य अविलंब पूरा नहीं किया गया, तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की जायेगी. जानकारी के अनुसार भवन का निर्माण 2010 से चल रहा है, लेकिन कई कार्य अब भी अधूरे हैं. भवन की लागत साढे़ चार लाख रुपये है. ग्रामीणों का कहना है कि अभिकर्ता ने पूरे पैसे की निकासी कर ली है. जबकि विद्यालय के सचिव सह प्रधानाध्यापक भरत राम तुरी ने कहा कि पूरी राशि की निकासी नहीं हुई है. बकाया पैसा मिलने पर कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा. भवन को पूरा कराने की मांग करनेवालों में रामू मांझी, किशोरी करमाली, शिवशरण करमाली, महादेव करमाली, सहलू करमाली, सोहन मांझी, बाबूलाल करमाली, शांति देवी, रीता देवी, पुरनी देवी, अनिल मांझी, अजय करमाली आदि का नाम शामिल है.
चार वर्ष से अधूरा पड़ा है भवन
23 गिद्दी 3-विरोध करते ग्रामीण.गिद्दी (हजारीबाग). नवप्राथमिक विद्यालय करमाली टोला बुंडू परिसर में दो कमरे का भवन चार वर्ष से अधूरा पड़ा है. ग्रामीणों ने अधूरे भवन को पूरा कराने की मांग की है. कहा है कि निर्माण कार्य अविलंब पूरा नहीं किया गया, तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की जायेगी. जानकारी के अनुसार […]
