धान बीज नहीं आने से किसान मायूस

मांडू.प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गठित पैक्सों में अब तक धान बीज का आवंटन नहीं होने से किसानों में मायूसी है. बताया जाता है कि प्रखंड की 7285 हेक्टेयर भूमि में किसान धान बीज की बुआई करते हैं. इधर, प्रखंड के दिगवार पैक्स को महज पांच क्विंटल धान बीज मिलने से लोगों में असमंजस की […]

मांडू.प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गठित पैक्सों में अब तक धान बीज का आवंटन नहीं होने से किसानों में मायूसी है. बताया जाता है कि प्रखंड की 7285 हेक्टेयर भूमि में किसान धान बीज की बुआई करते हैं. इधर, प्रखंड के दिगवार पैक्स को महज पांच क्विंटल धान बीज मिलने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. किसानों में मथुरा साव, कृष्णा कुमार, जलेश्वर साव और महेंद्र साव ने बताया कि अनुदान राशि के तहत हम किसानों को धान बीज उपलब्ध कराना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनलोगों को बाजार मूल्य पर धान बीज की खरीदारी करनी पड़ेगी. मामले को लेकर बीसीओ सत्येंद्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि धान बीज की खरीदारी के लिए अन्य पैक्स तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी दर पर धान बीज उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >