नयानगर (बरकाकाना). सीसीएल कॉलोनी नयानगर निवासी आजाद सिंह के पुत्र मिथुन कुमार को उसके परिजन घर ले आये हैं. मिथुन 17 जून को स्कूल के लिए घर से निकला था. लेकिन वह स्कूल नहीं जाकर कहीं भाग गया था. काफी खोजबीन के बाद पिता ने उसकी गुमशुदगी का मामला बरकाकाना ओपी में दर्ज कराया था. मिथुन के पास उसका मोबाइल फोन भी था, जिसे वह बंद रखता था. परिजन मिथुन को अपने साथ बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) से लेकर घर लौटे. बताया गया कि मिथुन बांकुड़ा स्टेशन पर रो रहा था. इसके बाद एक व्यक्ति ने उससे पूछताछ की व परिजनों को सूचित किया. इधर, मिथुन के घर से भाग जाने के कारणों के पीछे किसी मित्र से पैसे के लेन-देन का भी मामला सामने आ रहा है.
मिथुन को लेकर घर लौटे परिजन
नयानगर (बरकाकाना). सीसीएल कॉलोनी नयानगर निवासी आजाद सिंह के पुत्र मिथुन कुमार को उसके परिजन घर ले आये हैं. मिथुन 17 जून को स्कूल के लिए घर से निकला था. लेकिन वह स्कूल नहीं जाकर कहीं भाग गया था. काफी खोजबीन के बाद पिता ने उसकी गुमशुदगी का मामला बरकाकाना ओपी में दर्ज कराया था. […]
