लीड) स्वास्थ्य सेवा में सुधार लायें : डॉ केएन प्रसाद

सदर अस्पताल के कार्यकारी उपाधीक्षक ने बैठक की फोटो फाइल 23आर-एन-बैठक करते डॉ केएन प्रसाद.रामगढ़. सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सदर अस्पताल के नवनियुक्त कार्यकारी उपाधीक्षक डॉ केएन प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान डॉ प्रसाद ने अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि खुद में सुधार लायें […]

सदर अस्पताल के कार्यकारी उपाधीक्षक ने बैठक की फोटो फाइल 23आर-एन-बैठक करते डॉ केएन प्रसाद.रामगढ़. सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सदर अस्पताल के नवनियुक्त कार्यकारी उपाधीक्षक डॉ केएन प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान डॉ प्रसाद ने अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि खुद में सुधार लायें और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा में भी सुधार लायें. उन्होंने चिकित्सकों से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने अस्पताल मैनेजर व बीएएम से एक सप्ताह में सहिया बैक लॉग के भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा. नोडल पदाधिकारी बनाया गया : बैठक में कार्यकारी डीएस ने कई चिकित्सकों को नोडल पदाधिकारी बनाया. इसमें संस्थागत प्रसव पदाधिकारी डॉ तुलिका रानी, एफआरयू के डॉ मृत्युंजय कुमार, आरआइ के डॉ राजीव राजन, स्टोर के डॉ अरविंद, इमरजेंसी के डॉ दिलीप व कार्य वातावरण के डॉ अमित को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. एमटीसी के प्रभारी डॉ गौतम को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से मिल कर एमटीसी केंद्र में बच्चों की संख्या बढ़ाने को कहा गया. डीएस ने सभी चिकित्सकों को बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी बनाने को कहा. मौके पर डॉ प्रदीप सिंह, डॉ विकास, डॉ अलख निरंजन मिश्रा, डॉ नीलम वर्मा, डॉ राजीव राजन, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ राजीव राजन, उदय शंकर प्रसाद, नीलम सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >