लीड) सिफारिशें लागू करने पर होगी हड़ताल : वहाब

23बीएचयू-1-विरोध करते रेल कर्मी. फ्लैग-विवेक देव कमेटी की सिफारिशों का विरोध.नयानगर(बरकाकाना). इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, बरकाकाना शाखा के नेतृत्व में मंगलवार से सात दिवसीय काला दिवस की शुरुआत हुई. शाखा अध्यक्ष मो बहाव की अध्यक्षता में आम सभा का भी आयोजन किया गया. काला दिवस की शुरुआत रेल कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर […]

23बीएचयू-1-विरोध करते रेल कर्मी. फ्लैग-विवेक देव कमेटी की सिफारिशों का विरोध.नयानगर(बरकाकाना). इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, बरकाकाना शाखा के नेतृत्व में मंगलवार से सात दिवसीय काला दिवस की शुरुआत हुई. शाखा अध्यक्ष मो बहाव की अध्यक्षता में आम सभा का भी आयोजन किया गया. काला दिवस की शुरुआत रेल कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर की. सभा में श्री बहाव ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे के निर्माण क्षेत्र को छोटे-छोटे टुकड़ों में देने की योजना बना रही है. परिचालन को निजी हाथों में सौंप कर उन्हें स्वयं किराया निर्धारण करने का अधिकार देकर विकलांग, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, खिलाड़ी, महिला, बीमार जैसे 48 रियायतों को खत्म करने की योजना बनायी जा रही है. सरकार द्वारा डॉ विवेक देव राय कमेटी की सिफारिशों के आधार पर तत्काल सभी रेलवे स्कूलों, अस्पतालों को बंद करने व आरपीएफ को हटा कर सीआइएसएफ व सीआरपीएफ की प्रतिनियुक्ति, कारखानों, कैरेज वैगन, इंजीनियरिंग, सिग्नल आदि के रख-रखाव से संबंधित रेल कर्मियों को हटा कर ठेकेदारों को सौंपने की अनुशंसा की गयी है. इससे रेल कर्मियों में आक्रोश है. उन्होंने कहा कि विरोध के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा विवेक देव राय कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की कोशिश की जा रही है. यदि इसे लागू किया जाता है, तो रेल कर्मी हड़ताल के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करायेंगे. मौके पर शकील अहमद, एनके विद्यार्थी, मो हलीम अंसारी, एके गुप्ता, डीके बरवा, डीके मोइत्रा, अजय पासवान, रामलखन सिंह, सरजू प्रसाद, अंगद सिंह, आरके तिवारी, कमल खलखो, गुडि़या देवी, नूरजहां, शकुंतला देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >